Showing posts with label death. Show all posts
Showing posts with label death. Show all posts

Wednesday, March 23, 2011

Poetic Scribblings: 30 Nov 2010

हर वक़्त ज़िन्दगीके,
दायरेपे खड़ा हूँ |
क्या पता किस कदम,
उसे लांघ जावूँ |

Ganesh Bagler(30 Nov 2010; Diary Notes)

Saturday, May 8, 2010

Poem: तनहा (Beling Alone)

This is a (Hindi) poem that I had written reflecting my feelings about being alone, death and search of the ultimate truth of life, that I believed existed.

तनहा

मैं रुसवां हूँ खुदपर,
मैं क्यूं यहाँ,
महसूस करता हूँ खुद को बंदिश में,
हैं खुदाँ कहाँ?

ये ज़िन्दगी के नगमे गातें लोग,
आसपास मेरें,
मैं मौत की गहराईयों में खोया,
हैं ज़िन्दगी क्या?

हमेशा ही खोया हूँ मैं,
खोज में, उस अनजान सवाल के जवाब की,
जो शायद खुद ही हैं आखरी सत्य जीवन का.

क्या पता मैं हूँ भी या नहीं,
ये तनहाई मुझे चीरती हैं;
और भीड़ में भी मैं खुद को,
महसूस करता हूँ तनहा.

(1012 July 1997; Ganesh Bagler)

Poetic Scribblings: Melancholy 101

Here are a few of my scribblings reflecting melancholy and feelings on death. While it was not so pleasing to go through that state of mind then, having been through that, it is liberating, joyful, wondrous and fun. :)
बहुत सारी यादें,
दफन थीं यहाँ,
कुरेदतां हूँ बहूत, कुछ मिलता ही नहीं;
ठीक ही तो हैं,
इक अरसा गुजरा हैं.

~~~~~~~~~~~~
मालूम नहीं हमें, के हम
डरे हैं मौत से, या बेखबर है उससे
पर माहौल ही कुछ ऐसा है
के दस्तक सुनाई देती है.
~~~~~~~~~~~~~~~

भूलें नहीं अभीतक हम उस फिजां को,
याद आती हैं.

~~~~~~~~~~~~~~~

अलग से नशे कि ज़रुरत ही क्या हमें,
हर इक ख़याल खो जाने को काफी है;
मरने की ज़रुरत ही क्या हमें,
हर लम्हा मौत, बस आना बाकी है.
          ~~~~~~~~~~~~~~~

(37 November 1997, Pune; Ganesh Bagler )